जंगलियागांव में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, आरोही संस्था का एक दिवसीय शिविर संपन्न

भीमताल। विकासखंड भीमताल के ग्राम पंचायत जंगलियागांव में आरोही संस्था द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान लोगों की ब्लड टेस्ट, शुगर जांच एवं ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना पंत ने विशेष रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श देते हुए उन्हें जागरूक किया।
इसी क्रम में टीएसडीपीएल पंतनगर के सौरव मल्होत्रा एवं उनकी टीम तथा आरोही संस्था की हेमा बिष्ट के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज जंगलियागांव में किशोरावस्था स्वास्थ्य सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र में किशोर-किशोरियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में विशाखा बिष्ट (जीएनएम), सुशीला बिष्ट, जगदीश नयाल, प्रकाश पांडे, कार्यक्रम समन्वयक कवि कुमार एवं ऑपरेशन मैनेजर समीरन त्रिपाठी सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।
ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से इस प्रकार के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रति माह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा तथा संस्था के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह पड़ियार, देवेंद्र सिंह कुल्याल, त्रिलोक सिंह कुल्याल, प्रभारी प्रधानाचार्य बालम सिंह रैकवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। संचालन प्रेम सिंह कुल्याल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *