कूकना गांव में फैले वायरल बुखार पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय, टीम ने किया इलाज

भीमताल : विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम पंचायत कूकना में खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के लगातार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ नैनीताल को जानकारी मिलने के बाद विभागीय टीम को गांव में भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगभग हर घर में सभी सदस्य बुखार और खांसी से पीड़ित हो चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सभी पीड़ितों की जांच की और आवश्यक दवाएं वितरित कीं। टीम द्वारा मौके पर ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई।गांववासियों ने स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई और सीएमओ नैनीताल का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की सक्रियता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *