हेमा अध्यक्ष और विमला बनीं कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष

भीमताल में कांग्रेस नगर महिला कार्यकारिणी का गठन

भीमताल । भीमताल में महिला नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें पूर्व नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस हेमा परगाई को जिला सचिव बनाया गया। साथ ही हेमा दुम्का को नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस भीमताल नियुक्ति किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री आशा आर्या प्रस्तावक रही और नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने अनुमोदन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए सर्व सहमति से विमला आर्या का नाम का प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही नगर महासचिव किरण देवी,
सचिव गीता देवी, संगठन मंत्री मंजू देवी, नीमा देवी उपसचिव, मंजू आर्या को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। महिला कांग्रेस संरक्षक के रूप में रामलाल, कमरुनिशा, आशा आर्या को चुना गया। सदस्य के रूप में कुसुम थापा, रुखसार बेगम, सुनीता आर्य निर्मला थापा प्रेम आर्य सरिता रानी अंबूली देबी चुनी गई। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती एवं कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए महिला कांग्रेस को अभी से अपने क्षेत्र में जिताने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *