भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के सभागगार मै बीडीसी बैठक मै जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना! ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र से जुडी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूल भुत समस्याओं को विधायक कैड़ा व अधिकारियो के समक्ष रखा! विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये! विधायक कैड़ा ने सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा! विधायक ने कहा अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ ताल मेल बैठाकर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यो व जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने का काम करे। विधायक ने सभी को आश्वस्त भी किया गांवों में विकास कार्यो व समस्याओं के समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जायेगा!
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व डीडीओ नैनीताल, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।