वार्ड दो डाक बंगला में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण

नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने किया उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिली राहत

भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टम्टा ने वार्ड संख्या 02 डाक बंगला, भीमताल में नवनिर्मित सीसी मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वार्ड सभासद विमला देवी, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.के. डालाकोटी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता रवि कुमार सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। सड़क, पानी और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने सीसी मार्ग निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए आवश्यक और उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *