हरे पेड़ काटने और प्लाटिंग करने पर जेसीबी सीज

भीमताल के सौनगांव में काट दिए हरे पेड़़

भीमताल(नैनीताल)। नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित सौनगांव में हरे पेड़ काटने की शिकायत पर एसडीएम नवाजिश खलीक की ओर से शुक्रवार को राजस्व विभाग और प्राधिकरण की टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जांच करने पर क्षेत्र से 19 हरे पेड़ के खूट मिली और एक जेसीबी काम करते हुए मिली। प्रशासन ने जेसीबी को सीज कर दिया। साथ ही प्लाटिंग और पेड़ काटने वालों की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि टीम को शिकायत मिलने के बाद भेजा था। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *