कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

भीमताल । सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं। प्रधानमंत्री का उद्देश्य खेलों को प्रोत्साहन देकर समाज को नशामुक्त बनाना है। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने में सहायक होंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *