कोटाबाग विद्यालय के छात्रों का नैनीताल चिड़ियाघर और एरीज शोध संस्थान भ्रमण

भीमताल : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपुरा कोटाबाग के 60 छात्र-छात्राओं को नैनीताल स्थित चिड़ियाघर और एरीज (आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान) का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। इस आयोजन में बच्चों को टिकट, फ्रूटी, चॉकलेट, बिस्किट, नाश्ता और लंच की व्यवस्था स्थानीय समाजसेवियों द्वारा की गई है।इस नेक कार्य में हेमंत गोनिया, अशोक कटारिया, संतोष ब्ल्यूटिया, प्रदीप बिष्ट, दिनेश पीगती, वंश गोनिया, हरिश्चंद्र जोशी, अमित रस्तोगी और दिलीप कपूर जैसे समाजसेवियों का विशेष योगदान है। ये सभी मिलकर समाज में जरूरतमंदों की मदद करने और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *