कुमाऊँ आयुक्त/मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनता मिलन में सुनी जन समस्याएँ

मौके पर कई मामलों का निस्तारण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। आयुक्त रावत ने प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल समाधान योग्य मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया, जबकि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उनके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्यप्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *