अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हरीनगर क्षेत्र, जिला मुख्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल जज (सी.डी.) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि लोकतंत्र लोगों के लिए और लोगों के बारे में होता है। यहाँ न तो कोई राजा है और न गुलाम, सब एक समान हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और सरकार से मानवाधिकारों का सम्मान करने के साथ-साथ लोगों की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करना है।
इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉश एक्ट, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, राह वीर योजना सहित विभिन्न विधिक अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई। रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में यशवंत कुमार और अंबिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *