अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की होगी समीक्षा, 7 फरवरी को विकास भवन में बैठक

भीमताल। उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम की अध्यक्षता में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम एवं अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह समीक्षा विकास खण्ड भीमताल के अंतर्गत की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि शनिवार, 7 फरवरी को विकास भवन सभागार में प्रातः 11 बजे से बैठक आयोजित होगी, जिसमें अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अद्यतन एवं पूर्ण सूचनाओं के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *