विधायक कैड़ा ने नाई में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का किया समापन

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा नाई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय देवगुरु उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। महोत्सव के दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।
समापन अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है।
उत्तरायणी कौतिक महोत्सव के दौरान लोकगायकों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा कुमाऊनी और गढ़वाली लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, उत्तम नयाल, तेज सिंह, कुंदन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *