विधायक कैड़ा ने किया पोखराड़ नदी पर काजवे निर्माण कार्य का शिलान्यास

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बरसात में नहीं रुकेगा आवागमन

भीमताल : विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को धारी से क़सियालेख मोटर मार्ग के किमी 7 पर पोखराड़ नदी में वेंन्टड काजवे निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा कौल के अंतर्गत भालूगाड़ अमृत सरोवर क्षेत्र में बरसात के समय पोखराड़ नदी उफान पर आ जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन कई दिनों तक बाधित रहता है। ग्रामीणों के वाहन बहने का भी खतरा बना रहता है। साथ ही, क्षेत्रीय किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्हें वैकल्पिक मार्ग से कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी।ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय जनता ने विधायक कैड़ा से पोखराड़ नदी पर वेंन्टड काजवे के निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए विधायक कैड़ा ने इस कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई और निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक कैड़ा ने कहा कि काजवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा, जिससे बरसात में ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *