विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं

अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के मज्यूली, पहाड़पानी, धानारौली, धारी कौल आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला प्रशासन से कहा कि आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर उन्हें शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर गांव को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ना उनका प्रयास है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *