माता के जयकारों के साथ निकला मां नंदा-सुनंदा का डोला

भीमताल में माता के जयकारों में झूमे लोग

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल में माता के जयकारों के साथ मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला गया। बनखंडी महाराज के नेत्तृव में मल्लीताल बाजार, डांठ, तिकोनिया, तल्लीताल बाजार, बाईपास, रामलीला मैदान होते हुए डोला वापस बनखंडी आश्रम पहुंचा। माता के जयकारों के साथ भक्त झूमते हुए नजर आए। डोले में महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में शामिल हुई। इस दौरान कथावाचक नीरज महादेव, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, अनिल चनौतिया, विजय नेगी, शिप्रा जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, विनीत जोशी, मोहित पडियार, पंकज उप्रेती, पवन जोशी, शुभम नैनवाल, आशु पाठक, भानु लोशाली, भास्कर भगवाल, मोहित श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *