शिक्षक दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

भीमताल । शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने समस्त गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अजय भट्ट ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही विद्यार्थी जीवन में ऊँचाइयों को छूते हैं। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अच्छे संस्कारों का संचार कर एक सशक्त और जागरूक समाज की रचना करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए भट्ट ने कहा कि उनका जीवन दर्शन और शिक्षा के प्रति योगदान सदैव देश के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं, जो “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। भट्ट ने आह्वान किया कि हर विद्यार्थी को अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि शिक्षक ही वह प्रकाशपुंज हैं, जो अज्ञान के अंधकार से उजियारे की ओर ले जाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *