भव्यता नहीं, परंपरा और सादगी में रचाई शादी: चमोली डीएम की मिसाल

गोपीनाथ मंदिर में गूंजे वैवाहिक मंत्र, चमोली DM ने रचाई डॉ. पूजा से शादी

भीमताल : जहां आमतौर पर शादियों को भव्यता और शानो-शौकत से जोड़ा जाता है, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर संदीप तिवारी की सादगीपूर्ण शादी सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही है।
डीएम तिवारी ने हाल ही में डॉक्टर पूजा से विवाह किया। शादी में न तो किसी तरह का भव्य आयोजन हुआ और न ही किसी तामझाम की व्यवस्था। अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बावजूद, उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं और भगवान गोपीनाथ के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
डॉक्टर पूजा हल्दानी के तीनपानी क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल के ईएनटी विभाग में सेवाएं दे रही हैं। इस सरल और सादे आयोजन को लोग खूब सराह रहे हैं।
डॉक्टर संदीप तिवारी प्रदेश के सबसे मेहनती और ईमानदार आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। नवाचार, तत्परता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए वे जनता के बीच लोकप्रिय हैं। अब उनकी यह सादगी भरी शादी भी समाज के लिए प्रेरणा बन गई है कि सादगी में ही असली शान होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *