स्थापना दिवस पर युवाओं ने किया ट्रैक, सीखे प्राथमिक उपचार और बर्ड वॉचिंग के गुर

पर्यटन विभाग ने बिरला चुंगी से कैंची धाम तक कराया पाँच किमी ट्रैक, युवाओं में दिखा उत्साह

भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पाँच किलोमीटर लम्बे ट्रैक का आयोजन किया गया। इस ट्रैक में नैनीताल, पंगोट और सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बर्ड वॉचिंग की बारीकियों के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक दीपक मेहरा ने प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा उपायों और जंगल में संकेतों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, दीपक मर्तोलिया, पुरन जोशी, गौरव जोशी एवं संजीव आर्य सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *