सरकार के तीन साल पूरे होने पर गलनी खनश्यू में भव्य आयोजन

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक, गलनी खनश्यू में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राम सिंह कैड़ा ने की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बीते तीन वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के नए आयाम छुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना, जिससे प्रदेश में सामाजिक समरसता को बल मिला। वहीं, भू-कानून में सख्त प्रावधान कर देवभूमि की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन दर्जन से अधिक सड़कों का डामरीकरण पूरा,एक दर्जन पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर,नए मोटर मार्गों का निर्माण जारी,बीएसएनएल टावर की स्थापना से दूरस्थ गांवों को नेटवर्क सुविधा,किसानों को आलू बीमा योजना का लाभ,शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में सुधार,गरीबों और वंचितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हर गांव, हर घर तक विकास पहुंचाने का संकल्प पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूहों को सशक्त कर रही है और उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
इस भव्य आयोजन में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, अंकित पांडेय, नितिन राणा, प्रदीप बिष्ट, रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, संजय नयाल, राम सिंह मछखोलिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *