ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर बनाई सहमति
भीमताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने मंगलवार को भीमताल के डांठ स्थित एलपी इंटर कॉलेज के पास खेल मैदान में पार्किंग को लेकर निरीक्षण किया। पर्यटन कारोबारी नितिन राणा, नितेश बिष्ट, पंकज जोशी ने पर्यटन सीजन को देखते हुए पार्किंग का निर्माण खेल मैदान में बनाने को कहा। जिससे सड़क पर जाम की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि डांठ में पार्किंग होने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। साथ ही सैलानियों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए डांठ में खेल मैदान में अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल मैदान की भूमि राजस्व विभाग की है। इस दौरान उमेश पाठक, सतीश टम्टा आदि रहे।