विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

न्यायाधीशों व न्यायालय कर्मियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भीमताल : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल सहित बाह्य न्यायालय हल्द्वानी व रामनगर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसरों में औषधीय व फलदार पौधे रोपित किए गए। जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने पेड़ों की नियमित देखभाल और जल प्रबंधन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं सतत विकास की ओर बढ़ना आज की आवश्यकता है। सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी अनिवार्य है। कार्यक्रम में सुशील तोमर, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नैनीताल, विक्रम, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, रवि प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हर्ष यादव, सिविल जज (सी०डि०), नेहा कुशवाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बीनू गुलयानी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी०डि०), तथा प्रशिक्षु न्यायाधीश अनुभूति गोयल, धनिष्ठा आर्या, विशाल ठाकुर और ज्योति सिंह सहित हल्द्वानी एवं रामनगर न्यायालयों के न्यायाधीशगण और न्यायालय कर्मियों ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *