90 वर्ष की आयु में सरस्वती रौतेला का निधन, चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार

भीमताल, 24 फरवरी। सरस्वती पब्लिक स्कूल निशोला के निदेशक एचसीएस रौतेला की माता सरस्वती रौतेला का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत सरस्वती रौतेला का अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया। उनके पुत्र एचसीएस रौतेला और कर्नल हरेंद्र सिंह रौतेला ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
गौरतलब है कि सरस्वती पब्लिक स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा गया है। वह विद्यालय की संस्थापक सदस्यों में शामिल थीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उनके निधन पर विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों सहित अभिभावक संघ के पदाधिकारियों और नगर के जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में अभिभावक संघ अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, मुकेश पलड़िया, लक्ष्मण सिंह गंगोला, रमेश आर्य, मनोज पलड़िया, नगर पालिका परिषद भीमताल अध्यक्ष सीमा टम्टा, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनोतिया, गोपेश बिष्ट, नवीन नौटियाल, विक्रम सिंह जीना, जगदीश सनवाल, डीके डालाकोटी, सौरव रौतेला, गोविंद सिंह नेगी, शंकर दत्त सुयाल, सुरेश सुयाल, बंशीधर कांडपाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *