उत्तराखंड की मिट्टी से जन्मी संवेदनशील फ़िल्म ‘सड़क’, अब उपलब्ध हमारामूवी यूट्यूब चैनल पर

भीमताल । उत्तराखंड के बगड़ क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई लघु फ़िल्म ‘सड़क’ अब हमारामूवी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। कुमाऊँनी भाषा में निर्मित यह फ़िल्म बच्चों की मासूम नज़रों से गाँव की सच्चाई और जीवन के संघर्षों को सशक्त अंदाज़ में पेश करती है।
फ़िल्म की कहानी तीन छोटे बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टूटी-फूटी सड़कों और बदलते मौसम की कठिनाइयों के बीच सवाल उठाने का साहस दिखाते हैं। ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह फ़िल्म सड़क निर्माण जैसी स्थानीय समस्याओं को उजागर करने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, बोली और सामूहिक चेतना को भी अपने संवादों और दृश्यों में समेटे हुए है। फ़िल्मकारों के अनुसार, ‘सड़क’ सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं बल्कि एक भावना है, जो बगड़ की मिट्टी और कुमाऊँ की धड़कन को स्वर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *