भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का होगा भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

भीमताल। बिरला संस्थान, भीमताल में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने आयोजन स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडे सहित फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे। संस्थान के कर्मचारी प्रेम सिंह कुल्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पूरे परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए अंतिम रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *