सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को मिलेगा मालिकाना हक

भीमताल । उत्तराखंड सरकार ने दमुआढूंगा क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस क्षेत्र के हजारों लोगों को उनके घर और ज़मीन पर मालिकाना हक देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बताया कि यह फैसला राजस्व अधिनियम 1901 की धारा 48 के अंतर्गत जारी शासनादेश के तहत लिया गया है। 21 अगस्त 2025 से शासन ने आधिवासियों को भूमि स्वामित्व का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस आदेश से हल्द्वानी तहसील अंतर्गत 578 एकड़ भूमि पर निवासरत करीब 45 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वार्ड संख्या 35, 36, 37 और 38 के लोग अब अपनी भूमि के कानूनी स्वामी बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित रहे इस क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व रिकॉर्ड में कानूनी स्वामित्व का लाभ मिलेगा। इससे उनके जीवन में स्थायित्व आएगा और वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *