भीमताल। रविवार को भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी में अचानक पहाड़ से भारी मलबा गिर गया। देखते ही देखते सड़क पर यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक फंसे रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेज मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर आ गिरे हैं, लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद सलड़ी मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ ।अधिकारियों ने बताया कि अभी भी मलबा आने का खतरा बरकरार है ।