हल्द्वानी तहसील में मिली अनियमितताएँ, तहसीलदार मनीषा बिष्ट का तबादला, दो अधिकारी हटाए गए

भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त के निरीक्षण में हल्द्वानी तहसील में गंभीर खामियाँ सामने आईं। इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसीलदार मनीषा बिष्ट को पद से हटाकर स्थानांतरित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की गई। निरीक्षण में लगातार शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। सर्वे कानूनगो अशरफ अली को भी हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने उनके निलंबन की संस्तुति भी की है। वहीं लंबे समय से तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील में सामने आई अनियमितताओं की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अन्य कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *