अंधेरे में डूबी मल्लीताल-डाठ रोड, मोबाइल की लाइट से चलने को मजबूर पर्यटक

भीमताल : पर्यटन सीजन चरम पर है, लेकिन मल्लीताल-डाठ रोड पर अंधेरे ने सैलानियों की राह मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि पर्यटक मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता तय करने को मजबूर हैं। डाठ से मल्लीताल की ओर लौट रहे पर्यटक हिमेश ने बताया कि रात होते ही पूरे रास्ते पर घुप्प अंधेरा छा गया। मजबूरी में मोबाइल की लाइट जलाकर होटल लौटना पड़ा। एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है, लंबे समय से इस मार्ग पर लाइटें खराब हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। पर्यटन सीजन में यह मुख्य मार्ग हर समय पर्यटकों से गुलजार रहता है, ऐसे में अंधेरे में हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *