दुकानें बंद कर व्यापारियों ने निकाला जुलूस

भीमताल में भी व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की मांग की

भीमताल । नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना से भीमताल के व्यापारियों में भी गुस्सा है। शुक्रवार को भीमताल के व्यापारियों ने दुकानें बद करते हुए दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में जुलूस निकालकर फांसी देने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने आरोपी को फांसी दो के नारों के साथ बाजार में जुलूस निकाला। वहीं भीमताल थाने में पहुंचकर एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही भीमताल में एक विशेष समुदाय के लोगों का सत्यापन कर जांच करने की मांग की। इस दौरान सौरभ रौतेला, मनोज भट्ट, नितिन राणा, पुष्कर मेहरा, पंकज उप्रेती, भूपेंद्र कनौजिया, प्रवीण पटवाल, सुनीता पांडे, जुबैर खान, आशा उप्रेती, विनीत जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *