शव के सड़ने से नहीं हो पाई शिनाख्त
भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में हल्द्वानी-खनस्यूं मोटर मार्ग पर सोमवार की सुबह 11 बजे गधेरे में एक अज्ञात शव सड़ी गली हालत में पड़ा मिला। घास काटने जा रही महिलाओं ने शव के पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने गधेरे में शव मिलने की सूचना खनस्यूं पुलिस को दी। खनस्यूं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शव के सड़े गले होने के चलते शव की पहचान पुरुष या महिला के शव के रुप में नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।