उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है – विधायक कैड़ा

भीमताल विधायक ने विधानसभा सत्र में प्रदेश की उपलब्धियों को रखा सदन में

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस रजत जयंती वर्ष में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद भाजपा सरकारों ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी है। पहले जहाँ भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गाँव सड़क, शिक्षा, पुलों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है। विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब अंतिम छोर तक पहुँच रहा है। हर गाँव में सड़क, पेयजल, संचार व्यवस्था और श्रम विभाग की योजनाएँ सशक्त रूप से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण सड़क से लेकर संसद तक की लंबी संघर्ष यात्रा का परिणाम है, और आज उसी संघर्ष का फल है कि राज्य विकास के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *