सतबूंगा में कासा होटल के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

जलस्रोत में गंदगी डालने का आरोप

भीमताल : सतबूंगा गांव में कासा ड्रीम होटल द्वारा मल-मूत्र स्थानीय जल स्रोतों में बहाने का मामला गरमा गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में होटल गेट के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर पहुंचे हरीश पनेरू ने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर एसओ मुक्तेश्वर कमीद जोशी को बुलवाया और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने होटल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की बात भी कही।
धरने में पहुंचे क्षेत्रीय युवा नेता लाखन सिंह नेगी ने भी प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की। पनेरू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर ऐसे होटलों को ताले जड़ दिए जाएंगे।
पनेरू ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पहाड़ों में अवैध और अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर ऐसे होटलों को सील करने की मांग करेगा।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने होटल का गेट भी बंद कर दिया, जिसे बाद में पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन पर खोला गया।
इस मौके पर देवेंद्र मेर, प्रबल दर्मवाल, कमल जीत गोड, ग्राम प्रधान रेखा गौड़, सुनील कुमार, ललित मोहन, पंकज नयाल, महेश चंद्र, दिनेश गौड़, भुवन पहाड़ी, वीरू नयाल, मनोज गौड़, उमेश मेहता, आनंद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *