ओखलकांडा में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट

तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा

भीमताल(नैनीताल)‌। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के तोक किटोडा में मंगलवार की सुबह 10.30 बजे तेंदुए ने रेखा देवी (35) पत्नी पान सिंह को हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग के अधिकारियों के लिए गुस्सा है। ग्रामीणों ने महिला की मौत के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी मौके पर पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने को कहा। साथ ही तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने को कहा। कैड़ा ने कहा विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जा रही। घटना के बाद डीएफओ आकाश गंगवार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। विभाग की ओर से पिंजरे लगाने के साथ ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *