भीमताल के जंगल में घास लेने गई महिला हुई लापता

महिला के लापता होने की सूचना पर वन विभाग खोजबीन में जुटा

वन्य जीव के हमले को लेकर भी गश्त जारी

भीमताल(नैनीताल)। नगर के जूनस्टेट के जंगल में सोमवार की सुबह 10 बजे घास लेने गई गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद के देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को महिला के जंगल से वापस घर नहीं लौटने की घटना से अवगत कराया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने वन कर्मियों की टीम को क्षेत्र में भेजकर गश्त शुरू करा दी है। अंधेरे अधिक होना के चलते वन विभाग, परिजन और स्थानीय लोग लापता महिला का पता नहीं चल पाए। गंगा को लापता होने के बाद से लोगों में वन्य जीवों को लेकर भी भय का माहौल बना हुआ है। लोगों में चर्चा है की कहीं गंगा को किसी वन्य जीव ने तो हमला नहीं किया होगा इसको लेकर लोगों के साथ परिजन भी परेशान रहे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि डीएफओ को फोन कर क्षेत्र में टीम भेजकर महिला की खोजबीन करने को कहा है। कैड़ा ने कहा कि वन्य जीवों की दहशत कम करने के लिए विभाग को पिंजरे और गश्त बढ़ाने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने कहा कि वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में लापता महिला की खोजबीन में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को टीम बढ़ाई जाएगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, डिप्टी रेंजर किशन भगत, जीवन रजवार, सभासद शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *