राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं
भीमताल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जनपद नैनीताल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में 10 मार्च को नैनीताल स्थित जिलाधिकारी सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार आयोग की सदस्य कंचन कश्यप और सदस्य उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जनपद नैनीताल की महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इस अवसर पर शासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
राज्य महिला आयोग ने जनपद की पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर जिलाधिकारी सभागार नैनीताल में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनका समाधान किया जा सके।