पतलोट में संस्कृत की छह खंड स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण व श्लोकोच्चारण में विद्यार्थियों ने लिया भाग

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राजकीय आदर्श इंटर कालेज पतलोट में उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित छह प्रकार की खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख केडी रुवाली ने किया।

ब्लाक प्रमुख केडी रुवाली ने देवभाषा संस्कृत के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यालय में मंच निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया।

खंड संयोजक डॉ. हेमंत कुमार जोशी ने अतिथियों का परिचय कराने के साथ ही संस्कृत स्पर्धाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के उद्देश्य से प्रदेशभर में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष साह ने मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख केडी रुवाली को सम्मानित किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

खंड स्तरीय स्पर्धाओं में राइका पतलोट, राइका पश्यां, राइका डालकन्या, राइका गरगड़ी, राइका ढोलीगांव, राउमावि तल्ली पोखरी और सरस्वती शिशु मंदिर गरगड़ी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल चंद्र बेलवाल ने किया। इस दौरान रमेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश पोखरिया, गीता रजवार, निशा, मुन्नी देवी, शेर सिंह बिष्ट, सुरेश चंद्र जोशी, निर्मल सिंह मटियाली, दिनेश चंद्र पनेरू, गजेंद्र सिंह बोहरा, मोहन चंद्र रुवाली, गिरीश चंद्र पोखरिया, रेखा पनेरू, अकेश आर्य और मीना देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *