इंटर कॉलेज को सीबीएसई से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड कराने की मांग

ओखलकांडा इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने की बैठक

भीमताल। ओखलकांडा के अटल उत्कृष्ट इंटर राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को अभिभावक और शिक्षकों में बैठक आयोजित की गई। ओखलकांडा के अभिभावक संघ के अध्यक्ष दीपक बर्गली ने बताया कि बैठक में अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ओखलकांडा को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड बोर्ड किए जाने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। बर्गली ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड होने के चलते बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी, सुलोहिता नेगी, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष पूरन नैनवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *