भीमताल (नैनीताल)। धानाचूली में 20 और 21 अक्टूबर को चैप फाउंडेशन और शासन के सहयोग से कुमाऊंनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए कला भिटौली प्रतियोगिता की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चैप फाउंडेशन की फाउंडर अपर्णा अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से जिले के चार विकासखंडों में कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। अर्पणा ने कहा कि धानाचूली में आयोजित प्रतियोगिता में कई विभागों की ओर से उत्पादों के स्टाल लगाए जा रहे हैं। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा है।