जाँच में 6 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा भीमताल क्षेत्र में नन्दा देवी मेला मोहत्सव के दृष्टिगत उपायुक्त डा० आर० राजेश कुमार के नेतत्त्व में फ़ूड सेफ़्टी आन व्हील्स (मोबाइल खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला ) के माध्यम से भीमताल बाज़ार की दुकानों, होटल व रेस्टोरेंट से मौक़े पर ही सर्विलांस हेतु दाल,मिर्च,तेल,शहद आदि के 40 नमूने एकत्रित किए गये ,जिसमें जाँच में छः नमूने मानकों के अनुरूप नहीं मिले,दुग्ध प्रदार्थो में सॉलिड फैट की कमी व मसालों ,मिठाई में स्टार्च मिला ।समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा सम्बंधी प्रावधानों के बारे में
जागरूकता प्रदान की गई ,मानकों के अनुरूप ही खाद्य प्रदार्थो का निर्माण, भंडारण व विक्रय के निर्देश दिये ।
अभियान टीम में उपायुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल मनोज कुमार थापलियाल ,असलम ख़ान , रमेश जोशी आदि उपस्थित थे ।
