मृत युवती के परिजनों से मिले एसएसपी

कोटली में युवती का शव जंगल में पड़ा मिला था

पीएम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस

ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत निवासी गीता का शव मंगलवार को 9 दिन बाद जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराक शव परिजनों को सौंपा था। परिजनों की ओर से युवती का अंतिम संस्कार किया गया। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बुधवार को कोटली गांव पहुंचकर मृतक गीता के परिजनों से मुलाकात की। एसएसपी ने गीता को लेकर पूछताछ भी की। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट में अगर किसी भी तरह की अनहोनी घटना की बात सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने अभी कोई शक जाहिर नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *