जाड़ापानी में 62 लाख से बनेगा विद्यालय का भवन

शासन से भवन निर्माण के लिए 62 लाख स्वीकृत

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कैड़ा ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। साथ ही बताया कि विद्यालय के भवन निर्माण के लिए अभिभावक और ग्रामीण उनसे मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजकर शासन से भवन निर्माण के लिए 62 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई है। कैड़ा ने अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है। विधायक ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिए 3.50 लाख रुपये दिए हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कमलेश बिष्ट, चंदन बिष्ट, विवेक डंगवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *