शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया पठन-पाठन का काम
भीमताल (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज रौशिल में बुधवार को शिक्षकों ने विभिन्न मांगों के अभी तक पूरे नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन का काम किया। शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी ने बताया कि पदोन्नति, अतिरिक्त वेतन विसंगति, यात्रावकाश, सभी शिक्षकों को मताधिकार, सीसीएल में वेतन कटौती समेत अन्य जो मांगे शिक्षकों की ओर से लंबे समय से की जा रही है। उन मांगों पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। जोशी ने बताया कि देहरादून में आठ अक्टूबर को जनजागरण रैली आयोजित की गई है।
