डामरीकरण के चलते भीमताल भवाली मुख्य सड़क गुरुवार को भी रहेगी बंद

भवाली स्थित उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में 30 सितंबर को होने वाली न्यायाधीशों की कॉन्फ्रेंस के चलते भीमताल भवाली रोड पर डामरीकरण और टाइल्स लगाने का कार्य जोरों पर है। जिसके चलते भीमताल मुख्य बाजार में टाइल्स लगाने, ठंडी सड़क पर पैच वर्क और भवाली रोड पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। काम तेजी से हो सके इसलिए बुधवार को भीमताल भवाली सड़क बंद रखी गई थी। वही गुरुवार को भी सड़क को बंद रखा जाएगा। ताकि डामरीकरण के कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।
जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के ईई मोहन तिवारी ने बताया डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क को बंद रखा गया है। और गुरुवार को भी सड़क को बंद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *