डायट में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भीमताल (नैनीताल)। तल्लीताल स्थित डायट में गुरुवार से तीन दिवसीय एसएमसी, एमटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल के हल्द्वानी, भीमताल, धारी, रामगढ़ विकासखंड के 40 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में एमटी डॉ. सुमित पांडे एवं डॉ. पीएस बुंगला ने समग्र शिक्षा योजना, आरटीई एक्ट 2004, शिकायत निवारण प्रक्रिया, एमएमसी की समितियां और अधिकार, समावेशित शिक्षा, बालिका शिक्षा, विद्यांजलि, कार्यक्रम, नई शिक्षा नीति 2020, सामुदायिक सहभागिता, कौशलम, बालसखा, निपुण भारत, एफ एलन एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। प्रवक्ता डॉ. विमल किशोर ने खुद को हमेशा अपडेट रखने और एसएमसी के सशक्तिकरण पर बल दिया। प्रशिक्षण में इंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, उमेश गोस्वामी, घनश्याम भट्ट, शिवराज सिंह शामिल रहे।

भीमताल डायट में प्रशिक्षण शिविर में अपने विचार रखते शिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *