प्रत्येक बालक-बालिका सभी स्तरों पर रखते हैं सुरक्षा का अधिकार

भीमताल केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

भीमताल (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देश पर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह के मार्गदर्शन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी ने गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय भीमताल में नालसा (बच्चों के लिए बोल में त्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा) योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक कृष्ण चंद्र ने छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य विस्तार के बारे में बताया। उन्होंने परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निशुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना आदि विषयों से अवगत कराया। सिविल जज(सी0डि0) बीनू गुलयानी ने बताया कि प्रत्येक बालक-बालिका समस्त स्तरों पर सुरक्षा का अधिकार रखता है। और वह किसी हानि, शोषण, उपेक्षा आदि से ग्रस्त नहीं किया जा सकता। किसी बालक की गोपनीयता विधिक सेवा संस्थानों के समस्त स्तरों पर सुरक्षित की जाएगी। शिविर में बाल विवाह, बाल श्रम मजदूरी, पोस्को एक्ट, रोड सेफ्टी रूल, बच्चों के अधिकारों का हनन, विधि विवादित किशोरों की देखभाल सुरक्षा, किशोर न्याय बोर्ड, बाल संप्रेक्ष गृह, स्थाई लोक अदालत, पोश अधिनियम के तहत इंटरनल कंप्लेंट कमिटी, नशे के दुरुपयोग आदि विषयों पर जानकारी गई। शिविर में पैरा विधिक स्वयंसेवी नवाब खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *