भीमताल में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स की बैठक
भीमताल (नैनीताल)। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड मंडल शाखा कुमाऊं (नैनीताल) की प्रथम आम बैठक अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में गुरुवार को.संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा और संचालन मंडलीय सचिव हरजीत सिंह ने किया। बैठक में सभी वक्ताओं ने बिंदुवार गहन विचार विमर्श के बाद संविधान संशोधन, कोटीकरण, शिथिलीकरण, सुगम से सुगम पारस्परिक स्थानांतरण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर सम्मानजनक कार्यदायित्व, दिव्यांग कार्मिकों को 4 प्रतिशत आरक्षण के अंतर्गत पदोन्नति का लाभ देने, कार्यालय भवन कि मांग, एडी कार्यालय को हाईकोर्ट कि तर्ज पर हल्द्वानी स्थांनातरित किए जाने, कार्मिकों को संसाधनों एवं प्रशिक्षण आदि का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह मेहता, सचिव हरजीत सिंह, संयुक्त सचिव हेमचंद्र परगाई, प्रचार मंत्री स्वप्निल खुल्बे, कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरव चंद्र, अल्मोड़ा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बोरा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।