जंयती और पुण्यतिथि पर एनडी तिवारी को किया याद
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के राजगुरु चौराहे पर कांग्रेसियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जंयती और पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर याद किया। कांग्रेसियों ने कहा कि एनडी तिवारी के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ उसकी झलक आज उत्तराखंड में देखने को मिलती है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, युवा जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, हेमा परगांई, गोपाल दत्त पलड़िया, खुशीराम, पवन जोशी, विजय नेगी, गुंजन रौतेला, प्रकाश हर्बोला, शुभम नैनवाल शामिल रहे। इधर धारी के पदमपुरी में विधायक राम सिंह कैड़ा की ओर से याद में बनाए गए पार्क में विधायक राम सिंह कैड़ा ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सीएम देश की राजनीति में बहुत बड़ा कद थे। तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उत्तराखंड में सिडकुल की स्थापना, पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और मंडी की स्थापना के साथ सड़कों का जाल उनके द्वारा किया गया है। जिसे लोग आज भी याद करते हैं। पंडित नारायण तिवारी का देश की राजनीति में बहुत बड़ा कद रहा है। केंद्र में मंत्री हो या दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में तिवारी जी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उत्तराखंड के अंदर सिडकुल की स्थापना,पहाड़ों पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना, राज्य में मंडी की स्थापना,सड़को का निर्माण, ऐसे सभी कार्य उनके द्वारा किए गए,कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, श्रवण कुमार, कंचन, नानू, प्रकाश आर्य, सरोज आर्य, पुष्कर महरा, कृपाल महरा, दुर्गा दत्त तिवारी, कमल जोशी,मोहन पाठक, आदि लोग मौजूद रहे।ग्राम सलडी में भी पर्वतपुत्र नारायण दत्त तिवारीकी पुण्यतिथि के अवसर पर देवी मंदिर सलडी में यज्ञ अनुष्ठान किया गया व श्रद्धांजलि अर्पित
की गई,कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य केदार पलड़िया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम महरा,नवीन पलड़िया,युगल पाण्डे,हरीश पलड़िया,कमल किशोर, दयाल बेलवाल,धर्मेंद्र,लक्ष्मी दत्त आदि थे।
————————————————
पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को माल्यार्पण करते भीमताल विधायक कैडा
