भीमताल में भाजपाईयों ने उपाध्याय की जयंती
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्य के नेतृत्व में सोमवार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया। कमला ने कहा कि संगठन की मजबूती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अहम योगदान है। इस दौरान मंडल महामंत्री योगेश तिवारी, कमलेश रावत, दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, पंकज जोशी, आशीष पाठक, राजेश सांगुड़ी, पंकज उप्रेती, शरद पांडे, मदन गिरी, संजय वर्मा मौजूद रहे। इधर ओखलकांडा के भद्ररेठा पतलोट में विधायक राम सिंह कैड़ा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैड़ा ने कहा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सकार हो रहा है। कार्यक्रम में जिला मंत्री केशब दत्त भट्ट, बूथ अध्यक्ष चुणामनी भट्ट, ललित भट्ट, संदीप कुमार शामिल रहे।
