भीमताल (नैनीताल)। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट के राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर बृहस्पतिवार को भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। भाजपाईयों ने कहा कि सुरेश भट्ट के उपाध्यक्ष बनने से संगठन में धरातल से जुड़े कार्यकर्ता खुश है। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए काम करने को कहा। स्वागत करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, योगेश तिवारी, कमल जोशी, आशीष पाठक, पारस चंद्रा, धन सिंह राणा, विनीत जोशी, भुवन जोशी, विनोद पंत, रेयान खान शामिल रहे।