विधायक ने शुरू कराया मोटर मार्ग में डामरीकरण

बास्कोटी से लिगडानी मार्ग में 2.48 करोड़ से होगा डामरीकरण

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को ओखलकांडा के बास्कोटी से पजैना-धैना-लिगडानी मोटर मार्ग में 2.48 करोड़ से हो रहे डामरीकरण के काम का शुभारंभ किया। कैड़ा ने कहा कि मोटर मार्ग के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहन चालकों और ग्रामीणों को कीचड़ से आवाजाही करनी पड़ रही थी। साथ ही दुघर्टनाओं का भय भी बना हुआ था। इससे से 2 हजार से 3 हजार की आबादी परेशान थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोनिवि से डीपीआर तैयार कर शासन भेजी गई। शासन से मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2.48 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई। बृहस्पतिवार को डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। कैड़ा ने अधिकारियों और ठेकेदार से गुणवत्ता के साथ डामरीकरण कराने को कहा है। डामरीकरण शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में प्रधान कमल पांडेय, योगेश बोरा, अमित कुमार, तेज सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट, तारा जोशी, केसर सिंह, सोबन सिंह, चिंता सिंह, मान सिंह, रमेश कांडपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *